Congress Holds Constitution Protection Conference in Maharajganj संविधान को बदलने की कोशिश में है सरकार : विधायक, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCongress Holds Constitution Protection Conference in Maharajganj

संविधान को बदलने की कोशिश में है सरकार : विधायक

Maharajganj News - महराजगंज में कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और सरकार इसे बदलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 15 June 2025 10:34 AM
share Share
Follow Us on
संविधान को बदलने की कोशिश में है सरकार : विधायक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी के विधानसभावार संविधान बचाओ सम्मेलन के तहत सदर विधानसभा की पुरैना बाजार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। संविधान लोकतंत्र को बचाने वाला नयाब हथियार है। लेकिन सरकार संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस पार्टी विरोध करते हुए देश की जनता की आकांक्षा के अनुरूप भाजपा को हटाकर कांग्रेस को लाने की पहल कर रही है। आयोजक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दलितों, पिछड़ों व किसानों का हक छीनने की मंशा से काम कर रही है।

इसका भरपूर विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की नीतियों से लोग दुखी हैं। ऐसे में कांग्रेसजनों को दलितों, पिछड़ों, युवकों की आवाज बनकर संविधान की हिफाजत के लिए एक बार फिर कुर्बानी के लिए तैयार होना पड़ेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान की हिफाजत के लिए संघर्ष करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के मामले में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन आनंदनगर के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने किया। इस अवसर पर गोपाल शाही, चंद्रजीत भारती, पूर्णमासी यादव, घनश्याम मिश्रा, राम नारायण चौरसिया, विधि नारायण वर्मा, कपिल देव शुक्ला, चंद्रशेखर पांडेय, चंदन तिवारी, तेज बहादुर पांडेय, दिगविजयनाथ, गब्बर, राधे चौधरी, चंदन तिवारी, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।