Minor Girl Files Gang Rape Case in Bano Police Begin Search for Accused नबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsMinor Girl Files Gang Rape Case in Bano Police Begin Search for Accused

नबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज

बानो थाना में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 19 मई को हुई, जब तीन युवकों ने उसे बस स्टैंड से जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिवार को घटना की जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 15 June 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
नबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज

बानो, प्रतिनिधि। बानो थाना में एक नबालिग के आवेदन पर सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना 19 मई की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार पिछले 19 मई की देर शाम में तीन युवक उसे बानो बस स्टैंड से जबरदस्ती जीतू टोली सिम्हातु ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ में दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने लोक लाज और डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन अंदर ही अंदर वो घुटन महसुस कर रही थी। पिड़िता ने हिम्मत जुटा कर अपने ऊपर हुए हैवानियत की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद परिजन रविवार को पिड़िता के साथ बानो थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

नाबालिग के बयान पर पुलिस ने तीन आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि आरोपियो की तलाश की जा रही है। इधर पुलिस के द्वारा पिड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया। इधर घटना के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगो ने घटना की निंदा करते हुए सभी आरोपियों के जल्द गिरफ्तार की मांग कर रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।