पुरूषों की अपेक्षा कम बन रहे महिलाओं की ड्राइविंग लाइसेंस
Azamgarh News - आजमगढ़ में महिलाएं वाहन चलाने में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पुरुषों की तुलना में पीछे हैं। 2024 में 905 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया, जबकि इस साल अब तक केवल 121 महिलाओं ने ही...

आजमगढ़,संवाददाता। सड़कों पर महिलाएं वाहन लेकर फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। लेकिन पुरूषों की अपेक्षा महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पीछेे रहती है। हालांकि एजेंसियों पर महिलाओं के नाम से ज्यादा वाहनों की खरीदारी होती है। वर्ष 2024 में कुल 905 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाई है। वही इस साल अब तक मात्र 121 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है। महिलाएं जीवन में हर क्षेत्र मेंं आत्मनिर्भर बनने के लिए तैयार हैं। वह यातायात क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रही है। महिलाएं बच्चों को स्कूल ले जाने और ले आने, आफिसों में आने-जाने और बाजारों से खरीदारी आदि के लिए खुद ही वाहन चलाकर आती-जाती दिखती हैं।
पहले वह आने-जाने के लिए दूसरे पर आश्रित रहती थी। जिले में करीब बारह लाख ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया है। इनमें करीब अस्सी हजार लाइसेंस महिलाओं के नाम बनाया गया है। संभागीय परिवहन विभाग के साढे़ तीन साल के आंकडे़ पर गौर करें, तो अब तक कुल 2096 महिलाओं की ड्राइविंग लाइसेस बन चुकी है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए महिलाओं में जागरूकता आ रही है। हर साल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। लेकिन महिलाओं का लाइसेेंस बनवाने का आंकड़ा पुरूषों की अपेक्षा काफी कम है। विभाग इन पर लाइसेंस बनवाने पर जोर नहीं दे रहा है। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना बिना डीएल के वाहन चलाने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना है। इसके के लिए आरटीओ और पुलिस विभाग के सहयोग से अभियान चलाकर बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है। वहीं चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो दुघर्टना होने पर बीमा क्लेम नहीं मिलता है। कोट महिलाओं के नाम पंजीकृत वाहनों की संख्या के सापेक्ष ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या कम है। जो महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय आती हैं, उनका लाइसेंस बनाया जाता है। हर साल महिलाओं की लाइसेंस बनवाने की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीडी मिश्रा, एआरटीओ प्रशासन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।