Sports Activities to Enhance Talents in Azamgarh s Parishadi Schools from July परिषदीय स्कूलों में विभिन्न खेल गतिविधियों से निखारेंगे प्रतिभा , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsSports Activities to Enhance Talents in Azamgarh s Parishadi Schools from July

परिषदीय स्कूलों में विभिन्न खेल गतिविधियों से निखारेंगे प्रतिभा

Azamgarh News - आजमगढ़ के परिषदीय स्कूलों में जुलाई से खेल गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। बच्चों को क्रिकेट, शतरंज और एथलेटिक्स जैसे खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए स्कूलों को स्पोर्ट्स ग्रांट दी जाएगी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Sun, 15 June 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
परिषदीय स्कूलों में विभिन्न खेल गतिविधियों से निखारेंगे प्रतिभा

आजमगढ़, संवाददाता।परिषदीय स्कूलों में जुलाई में स्कूल खुलने पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित की जायेगी। जिसके माध्यम से बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा निखारेंगे। क्रिकेट,शतरंज, एथलेटिक्स जैसे खेलों में बच्चों की भागीदारी कराई जाएगी। जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इन स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के उनके विभिन्न गतिविधियों के माध्यम उनकी प्रतिभा निखारने के लिए प्रयासरत हैं। अब जुलाई माह से खुलने पर खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेल प्रतिभाग को पहचान कर प्रशिक्षित किया जाएगा।

बच्चों की खेलों की ओर रूचि बढ़े, इसके लिए समय सारणी में खेल के लिए अलग समय तय किया जाएगा। पढ़ाई के साथ बच्चे ब्लाक, जिला, प्रदेश और देश स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेर सके। इसके लिए प्रतिदिन समय सारिणी के तहत प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न खेलों में प्रशिक्षित करेंगे। इसके के साथ ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों को शासन की तरफ से स्पोर्ट्स ग्रांट मिलेगी। स्पोर्ट्स ग्रांट के रूप में मिलेगा दस हजार रुपये बच्चों को एथलेटिक्स आदि खेल में दक्ष बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय में पांच हजार और जूनियर मे दस हजार रुपये स्पोर्ट्स ग्रांट के रूप में मिलेगी। खेल के माध्यम से बच्चे शारीरिक विकास के साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखर कर सामने आयेगी। स्पोर्ट्स ग्रांट से खेल सामग्री विद्यालय की तरफ से खरीदी जायेगी। बच्चों को खेल के माध्यम से प्रदेश स्तर तक प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका स्कूलों में किक्रेट, एथलेटिक्स आदि खेलों के माध्यम बच्चों को अपने कैरियर संवारने का मौका मिलेगा। इससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को ब्लाक, जिला, मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक पहुंचने का एक मंच मिलेगा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ विभिन्न खेलों में दक्ष बनाने के लिए खेल के विभिन्न गतिविधियां संचालित कराई जा रही है। इसके लिए स्कूलों को खेल सामग्री रखने के स्पोर्ट्स ग्रांट के रूप में धनराशि दी जायेगी। राजीव पाठक, बीएसए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।