क्षेत्र की हर समस्याओं का किया जाएगा समाधान: विधायक
मनिका विस के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने लात पंचायत के खामीखास में स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और विकास कार्य में बाधाओं को...

मनिका, प्रतिनिधि। मनिका विस के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने रविवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती लात पंचायत के खामीखास में स्वास्थ उप केंद्र के निर्माण कार्य का शिलन्यास किया। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। हर समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य में कोई बाधक नहीं बन सकता है। इसके पूर्व लात पंचायत में विधायक के आगमन पर बरखेता गांव में विधायक रामचंद्र सिंह का स्वागत किया। निर्माण स्थल पर विधायक व बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने पूजा की। इस दौरान विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।
ग्रामीणों ने पंचायत की अधूरी सड़कों को पूरा करने, विद्युतीकरण कराने, समुदायिक भवन व खेल मैदान का निर्माण कराने आदि को लेकर मांग पत्र सौंपा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, लात मुखिया ईश्वरी देवी, पूर्व मुखिया मंजू देवी, जगसहाय सिंह, रविंद्र राम, अनिल सिंह, शिवानंद तिवारी, निजाम अंसारी, श्रवण सिंह, राजू प्रसाद, नरेश सिंह, श्याम बिहारी, विकास कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।