60th Annual Bible Class Ceremony Held in Simdega Jharkhand युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत: जोसिमा खाखा, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega News60th Annual Bible Class Ceremony Held in Simdega Jharkhand

युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत: जोसिमा खाखा

नोर्थ वेस्टर्न गोस्सनर एवंजेलीकल लुथेरन चर्च छोटानागपुर एवं असम खुंटीटोली पेरिश युवा संघ का 60 वां वार्षिक बाइबल क्लास

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाMon, 2 June 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत: जोसिमा खाखा

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नोर्थ वेस्टर्न गोस्सनर एवंजेलीकल लुथेरन चर्च छोटानागपुर एवं असम खुंटीटोली पेरिश युवा संघ का 60वां वार्षिक बाइबल क्लास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा उपस्थित थी। अपने संबोधन में जोसिमा खाखा ने युवाओं को आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाइबल क्लास जैसे आयोजन न केवल धार्मिक शिक्षा का माध्यम हैं। बल्कि ये युवाओं में नैतिक मूल्यों और नेतृत्व की भावना को भी जाग्रत करते हैं। जोसिमा खाखा ने झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से अपील की कि वे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा श्रमिक सुरक्षा योजना जैसे योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की भी सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भूषण बाड़ा जी की सक्रियता और जनहितकारी दृष्टिकोण के कारण आज सुदूर गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष निखिल बाड़ा, सचिव संजीत मिंज, सह सचिव एजुक, उपाध्यक्ष पुना अरिज्ञा मिंज, कोषाध्यक्ष इम्मानुएल तिर्की, संडे स्कूल प्रभारी कुशल मगन कुजूर, सह प्रभारी शोलटी तिर्की, पंसस प्रतिमा कुजूर, अंजली, मंजू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।