Farmers Educated on Agricultural Schemes in Balumath Under Development Campaign किसानों को खेती की दी जानकारी, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsFarmers Educated on Agricultural Schemes in Balumath Under Development Campaign

किसानों को खेती की दी जानकारी

बालूमाथ में रविवार को चेताग पंचायत के पकरी और ओलेहेपाट गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियाँ दी गईं। इस अवसर पर कुसुम योजना और किसान समृद्धि योजना जैसी सरकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारMon, 2 June 2025 12:49 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को खेती की दी जानकारी

बालूमाथ, प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रविवार को चेताग पंचायत के पकरी व ओलेहेपाट गांव में किसानों को कृषि से संबंधित जानकारियां दी। इसके साथ-साथ किसानों को सरकार की योजनाएं जैसे कुसुम योजना, किसान समृद्धि योजना समेत कई योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख ममता देवी, चेताग पंचायत के मुखिया नरेश उरांव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रघु रंजन प्रसाद, तकनीकी प्रबंधक समीम, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान व वारीय वैज्ञानिक महेश चंद्र जेराई ने किसानों को विस्तृत जानकारी दी। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा। जिसमें लातेहार जिले के तीन टीम द्वारा प्रत्येक दिन नौ गांव में अभियान कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।