Jharkhand Government Imposes Year-Long Ban on Gutkha Sales Amid Illegal Trade in Mahuadanr महुआडांड़ में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध, फिर भी जारी है बिक्री, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsJharkhand Government Imposes Year-Long Ban on Gutkha Sales Amid Illegal Trade in Mahuadanr

महुआडांड़ में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध, फिर भी जारी है बिक्री

झारखंड सरकार ने तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद महुआडांड़ में अवैध गुटखा कारोबार जारी है। यहां खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है, जिससे लोगों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 1 April 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
महुआडांड़ में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध, फिर भी जारी है बिक्री

महुआडांड़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार ने तंबाकू युक्त गुटखा और पान मसाला की बिक्री, भंडारण और वितरण पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद, महुआडांड़ प्रखंड में गुटखा का अवैध कारोबार जारी है। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इन उत्पादों की खुलेआम बिक्री हो रही है। जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंध के बावजूद महुआडांड़ में गुटखा आसानी से उपलब्ध है। व्यापारियों ने इसकी कीमतें बढ़ा दी हैं। जिससे उन्हें अधिक मुनाफा हो रहा है। हालांकि, अब तक जिला प्रशासन द्वारा इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। जनता को गुटखा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक बनाना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी इस मुद्दे पर सख्ती से काम करना चाहिए, ताकि लोग तंबाकू उत्पादों से होने वाले खतरों को समझ सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।