Cultural Showcase at Kotdwar College s B Ed Program Students Celebrate Diversity विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsCultural Showcase at Kotdwar College s B Ed Program Students Celebrate Diversity

विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया

कोटद्वार स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों की ओर से गुरूवार को फेट एंड फेयर कार्यक्रम का आयोजन किय

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारThu, 29 May 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया

कोटद्वार स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों की ओर से गुरुवार को फेट एंड फेयर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम समन्वयक विभागाध्यक्ष डा. आर एस चौहान ने बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को 6 समूहों में बांटा गया था। प्रथम समूह का नाम द्वारकाधीश रखा गया था, जिसने गुजरात के पारंपरिक खान-पान के साथ वहां की वेशभूषा का भी प्रदर्शन किया। दूसरे समूह थलाइवास किचन ने दक्षिण के खाने व पहनावे को दर्शाया। तीसरे समूह आमा की रसोई ने देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को दर्शाया।

चौथे समूह गढ़वाली रसोई ने देवभूमि उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र को प्रदर्शित किया। पांचवें समूह इंद्र दा ढाबा ने पंजाब के खाने व रंगीले परिधान को दर्शाया। छठे समूह पेशवाज ने महाराष्ट्र के स्वादिष्ट भोजन और परिधान को प्रदर्शित किया। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर पंजाबी तथा कुमाऊँनी समूह ने पहला, दक्षिण तथा गढ़वाली समूह ने दूसरा और मराठी तथा गुजराती समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. डी एस नेगी, डॉ. एस. सी. बहुगुणा, डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी, प्रो. बसंतिका कश्यप, प्रो. राखी डिमरी और डा. डी बी सिंह सहित सभी प्राध्यापक व छात्र मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।