Tragic Road Accident in Latehar Woman Dies Two Injured बस ने महिला को कुचला,मौत, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsTragic Road Accident in Latehar Woman Dies Two Injured

बस ने महिला को कुचला,मौत

लातेहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला लालमनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसकी बेटी अमिता देवी और दामाद रामवृक्ष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 15 June 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
बस ने महिला को कुचला,मौत

लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर करकट स्थित वनशक्ति होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लालमनी देवी (मनिका) के रूप में हुई है। घटना शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे हैं। हादसे में उसकी बेटी अमिता देवी और दामाद रामवृक्ष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नावागढ़ पंचायत के खैरा गांव के रहने वाले हैं। घायल अमिता देवी ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मायके मनिका से खैरा गांव से लौट रहे थे। वन शक्ति होटल के मोड़ पर ताज नामक बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से लालमनी देवी सड़क पर गिर गई। जहां बस ने उसे कुचल दिया। महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर अखिलेश्वर प्रसाद ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों को शरीर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस को जब्त कर लिया गया है। चालक फरार है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।