Tributes Pour In for BJP Leader Shambhu Sharan Gupta Bee Attack Injures Mourners भाजपा नेता शंभु शरण पंचतत्व में विलिन, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsTributes Pour In for BJP Leader Shambhu Sharan Gupta Bee Attack Injures Mourners

भाजपा नेता शंभु शरण पंचतत्व में विलिन

चंदवा में भाजपा नेता शंभु शरण गुप्ता का अंतिम संस्कार देवनद तट पर हुआ। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनके निधन पर कई नेताओं एवं समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारThu, 29 May 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेता शंभु शरण पंचतत्व में विलिन

चंदवा, प्रतिनिधि। जनसंघ काल के भाजपा नेता शंभु शरण गुप्ता का अंतिम संस्कार बुधवार को देवनद तट संपन्न हुआ। मंगलवार को उन्होंने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अपने विनम्र स्वभाव एवं सामाजिक गतिविधियों के कारण व समाज में काफी लोकप्रिय थे। बुधवार को उनके निवास स्थान में शुभचिंतकों का आना जाना लगा रहा। लातेहार विधायक प्रकाश राम, पूर्व मंत्री बैजनाथ राम, भाजपा नेता प्रवीण सिंह, लाल अमित नाथ शाहदेव, महेंद्र प्रसाद साहू, मण्डल अध्यक्ष अमित गुप्ता, राजकुमार साहू, राजू सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, लाल अमर नाथ शाहदेव समेत कई भाजपाइयो ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।

उनकी अंतिम विदाई पर बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं अंतिम संस्कार में शामिल कई लोग मधुमक्खी के काटने के कारण जख्मी हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि पुल पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को शीघ्र हटाया जाए ताकि लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी न हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।