Nationwide Agriculture Campaign Launched to Boost Farmers Income किसान सीखेंगे खेती-बाड़ी और पशुपालन की तरकीब , Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsNationwide Agriculture Campaign Launched to Boost Farmers Income

किसान सीखेंगे खेती-बाड़ी और पशुपालन की तरकीब

Balia News - केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 29 मई से 12 जून तक एक राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत चौपालों का आयोजन कर किसानों को आधुनिक खेती, बागवानी, और पशुपालन...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 29 May 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
किसान सीखेंगे खेती-बाड़ी और पशुपालन की तरकीब

बलिया, संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आय बढ़ाने के लिए 29 मई यानि आज गुरुवार से 12 जून तक राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत गांवों में चौपाल आयोजित कर किसानों को खेती-बाड़ी और पशुपालन की जानकारी दी जायेगी। अभियान का उद्देश्य उत्पादन बढ़ाने के साथ ही बागवानी, पशुपालन कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकें। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री लखनऊ में करेंगे। जबकि जनपद के बांसडीह ब्लॉक से अभियान शुरू किया जायेगा। उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को आधुनिक खेती के तौर तरीकों के साथ बागवानी, पशुपालन और औद्यानिक खेती की जानकारी विशेषज्ञ देंगे।

बताया कि विकसित भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के जरिए किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज की किस्मों और आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की पहल की जायेगी। साथ ही किसान खेती और पशुपालन के साथ बागवानी करने के लिए प्रेरित किया जायेगा ताकि उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो सके और इससे पर्यावरण संरक्षण भी हो। उप निदेशक ने बताया कि बांसडीह ब्लॉक मुख्यालय पर आज सुबह आठ बजे से चौपाल का आयोजन होगा। इसके अलावा पंचायतवार चौपाल के लिए टीम गठित कर दी गई है। गांवों में पहुंचकर टीम के सदस्य किसानों को खेती-बाड़ी के आधुनिक विधि की विस्तार से जानकारी देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।