Widow Dies After Mysterious Poisonous Creature Bite in Bihar सांप काटने से विधवा की मौत , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWidow Dies After Mysterious Poisonous Creature Bite in Bihar

सांप काटने से विधवा की मौत

बेतला के ग्राम कुटमू की विधवा घुनियां कुंवर की मौत एक अज्ञात जहरीले जंतु के काटने से हुई। घर के काम के दौरान उसे डंक लगा, जिसके बाद वह अचानक बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे,...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 14 June 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
सांप काटने से विधवा की मौत

बेतला, प्रतिनिधि । ग्राम कुटमू के जिरमनिया टोला की विधवा घुनियां कुंवर पति स्व गिरिवर सिंह उम्र करीब 60 वर्ष की मौत शुक्रवार को अज्ञात जहरीले जंतु के काटने से हो गई। बाद में परिजनों ने स्थानीय कुल्हीनाला श्मशान घाट में घुनियां के शव का दाह-संस्कार किया। इसबारे में मृतका के पुत्र सीताराम सिंह ने बताया कि मां घुनियां शुक्रवार की सुबह में कुछ घरेलू काम कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने उसके पैर में डंस लिया। परिजन उसे ईलाज कराने अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने अचानक दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।

इधर घुनियां की हुई अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।