Jharkhand Electric Workers Union Advocates for Employee Rights झारखंड के सभी विद्युत कर्मियों को उनका हक दिलाएंगे: कन्हैया सिंह, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsJharkhand Electric Workers Union Advocates for Employee Rights

झारखंड के सभी विद्युत कर्मियों को उनका हक दिलाएंगे: कन्हैया सिंह

लोहरदगा में झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कस यूनियन की बैठक हुई, जिसमें विद्युत कर्मियों के हक की बात की गई। केंद्रीय अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सरकार से अधिक अधिकार की मांग करने की बात कही। चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 15 May 2025 12:20 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड के सभी विद्युत कर्मियों को उनका हक दिलाएंगे: कन्हैया सिंह

लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड के तमाम विद्युत कर्मियों को उनका उचित हक दिलाने के लिए झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कस यूनियन (एफी और एटक से सम्बद्ध) ईमानदारीपूर्वक पहल करेगा। उक्त बातें यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड प्रदेश कन्हैया सिंह ने कहीं। वह दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय कमेटी के जून माह में रांची में होने वाले सम्मेलन को लेकर रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों के संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश अधिकारियों के साथ इन दोनों भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को लोहरदगा यूनियन का गठन करने को लेकर जिला स्तरीय विद्युत कर्मियों की बैठक प्रमंडलीय कार्यालय, लोहरदगा परिसर में हुई।

प्रदेश महामंत्री रामायण तिवारी ने कहा कि हम सभी को सरकार के लिए राजस्व वसूली करने के काम को अहमियत देनी होगी, तभी हम सरकार से अपने कर्मचारी साथियों के लिए अधिक हक और अधिकार की मांग रखकर उसे प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश उप-महामंत्री राजू चक्रवर्ती ने कहा कि हम सभी को इस बात पर बल देना होगा, कि हम सभी राज्य, उपभोक्ता और बोर्ड हित के लिए समर्पित होकर कम करें। अपना उचित हक सरकार के समक्ष यूनियन के माध्यम से रखें। हम सभी चाहते हैं, कि कर्मचारियों को उनका उचित हक और सम्मान के साथ उन्हें समुचित न्याय मिले।विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल लोहरदगा कर्मचारी संघ का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया इसमें अध्यक्ष मरियानुस बारला, उपाध्यक्ष मुकेश सिंहसचिव रविकान्त कुमार,सह सचिव मुन्ना मिर्धा,कोषाध्यक्ष अमृत दास, सह कोषाध्यक्ष सुशील निर्वाचित घोषित किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।