Kharif Workshop Held in Lohardaga Farmers Advised on Modern Agriculture Techniques सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी बढ़ाएं किसान- भट्टाचार्य, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsKharif Workshop Held in Lohardaga Farmers Advised on Modern Agriculture Techniques

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी बढ़ाएं किसान- भट्टाचार्य

लोहरदगा के कैरो प्रखंड में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अधिकारियों ने किसानों को कृषि में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 31 May 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आमदनी बढ़ाएं किसान- भट्टाचार्य

कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखण्ड परिसर में शुक्रवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ बीडीओ छंदा भट्टाचार्य व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसल सहित कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा मिलने वाली लाभ एवं सुविधा व कृषि की नई तकनीक के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में बीडीओ ने कहा कि किसान सरकार व विभाग द्वारा दिए जाने वाली सुविधा का लाभ अवश्य लें। आमदनी बढ़ाएं। चाहे बीज वितरण हो, फसल बीमा हो इसका लाभ अवश्य लें।

आज के समय में किसान सिर्फ परंपरागत खेती पर जोर देते हैं जबकि बागवानी, पशुपालन इत्यादि ऐसे बिंदु हैं जिनको अपनाकर किसान ज्यादा लंबे समय तक के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं। प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी किशोर उरांव द्वारा किसानों को कृषि की नई तकनीक व रासायनिक खाद के प्रयोग को कम करने पर जोर दिय गया। प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी ज्ञान साहू ने कृषि विभाग सह आत्मा द्वारा बीज वितरण, धान, अधिप्राप्ति, धान बीज, मडुवा, मक्का,अरहर, उरद बीज का लाभ लेने के लिए ब्लॉक चैन में पंजीकरण कराने को कहा। इस मौके पर प्रभारी प्रखण्ड कृषि अधिकारी रामसाय टाना भगत, किशोर उरांव, पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी, मुखिया वीरेंद्र महली, सुमित्रा उरांव, जयमंगल मुंडा, सुमन तिग्गा, विनय उरांव, रीना उरांव, अनुराधा कुमारी, फलिन्द्र रविदाश, महादेव उरांव, प्रतिमा देवी, कुश कुमार सिंह, कुंवर साहू, राजकुमार यादव सहित प्रखंड कर्मी व किसान उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।