विकास से कोई गांव अछूता नहीं रहे : डीसी
लोहरदगा के डीसी डा कुमार ताराचंद ने कुडू प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी गांवों को एकजुट करना और पेयजल की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है। हर घर नल जल योजना और...

कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सभी गांवों की पंचायत और प्रखंड के साथ कनेक्विटी होनी चाहिए। विकास से एक भी गांव अछूता नहीं रहे। ग्रामीणों को पेयजल समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए हर घर नल जल योजना के साथ साथ गावों में लगे चापाकलों का उचित रख रखाव व समय समय पर मरम्मती का कार्य कराए। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अधिकारी व कर्मी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करे। हमारी एक ही प्राथमिकता है कि जिले का विकास हो। उक्त बातें लोहरदगा के डीसी डा कुमार ताराचंद ने गुरुवार को कुडू प्रखंड मुख्यालय में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मियों से कहीं।
डीसी गुरुवार दोपहर बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। लोहरदगा जिले में पदस्थापना के बाद पहली बार कुडू पहुंचे डीसी का सीओ सह बीडीओ मधुश्री मिश्रा के साथ प्रखंड व अंचल कर्मियों ने स्वागत किया। प्रखंड परिसर के सभागार में अधिकारियों से प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लिया और कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड परिसर में बने भवनों का निरीक्षण करते हुए प्रभारी बीडीओ से भवन की स्थिति तथा उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा समय-समय पर होनी चाहिए। प्रखंड व अंचल में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों की तस्वीर पदनाम के साथ सूचना पटट पर लगाएं। इस मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सीडीपीओ सानिया मंजुल, सीआई सोहन सिंह मुंडा, सुनील चंद्र कुंवर, राजेश, अवध किशोर प्रसाद, अवध ओझा, प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, कमरूल इस्लाम, तनवीर गौहर आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।