Sudesh Mahto Energizes Workers for Historic Martyrdom Day in Ranchi Amid Political Turmoil बलिदान दिवस 22 को लेकर कांके व ओरमांझी में आजसू की तैयारी बैठक, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSudesh Mahto Energizes Workers for Historic Martyrdom Day in Ranchi Amid Political Turmoil

बलिदान दिवस 22 को लेकर कांके व ओरमांझी में आजसू की तैयारी बैठक

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने 22 जून को रांची में आयोजित बलिदान दिवस की तैयारी में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह दिवस ऐतिहासिक होगा और कार्यकर्ताओं को लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
बलिदान दिवस 22 को लेकर कांके व ओरमांझी में आजसू की तैयारी बैठक

फोटो: अमितेश जी के वाट्सएप पर है रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो 22 जून को आयोजित बलिदान दिवस की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में स्वयं जुट गए हैं। उन्होंने शनिवार को अपने बुकरू स्थित आवास में कांके विधानसभा और कल देर रात ओरमांझी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। महतो ने कहा कि 22 जून को रांची में आयोजित बलिदान दिवस ऐतिहासिक होगा। कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत और ग्राम का दौरा कर लोगों को जागरूक करें। वर्तमान में राज्य की राजनीतिक दिशा ठीक नहीं हैं। राज्य में भ्रष्टाचार और लुट का बाजार गर्म है।

जनसमस्याओं का समाधान करने में पदाधिकारियों की रुचि नहीं दिखती है। युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर हेमंत सरकार सो गई है। ऐसे माहौल में आजसू पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी। बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, युवा नेता संजय मेहता आदि ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।