NDA Government Celebrates 11 Years of Development Under Modi s Leadership भाजपा ने किया संकल्प सभा का आयोजन, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsNDA Government Celebrates 11 Years of Development Under Modi s Leadership

भाजपा ने किया संकल्प सभा का आयोजन

केंद्र की एनडीए सरकार ने शनिवार को 11 वर्षों के सफल कार्यकाल का जश्न मनाया। कैरो में आयोजित संकल्प सभा में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 14 June 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने किया संकल्प सभा का आयोजन

कैरो, प्रतिनिधि। केंद्र की एनडीए सरकार के लगातार 11वर्ष कार्यकाल सुचारू रूप से चलने के उपलक्ष्य में शनिवार को कैरो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन देवी मंडप परिसर में किया गया। मौके पर भाजपा द्वारा लगातार 11 वर्षों तक के शासन करने और देश के प्रधानमंत्री बने रहने वाले नरेंद्र मोदी की कार्यकाल में विकास कार्यों की चर्चा की गई। प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2014 से लगातार केंद्र में सरकार चला रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश दिन दूनी रात चौगुनी विकास कर रही है।

आज देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। देश का मान सम्मान अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। देश सुरक्षित हाथों में है। देश के हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। देश की जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर देश को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। हम कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।