Devar Exploits Widow Faces Legal Action After Denying Marriage Following Pregnancy शादी का झांसा देकर भाभी का देवर ने किया यौन शोषण , Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsDevar Exploits Widow Faces Legal Action After Denying Marriage Following Pregnancy

शादी का झांसा देकर भाभी का देवर ने किया यौन शोषण

हिरणपुर। एसंशादी करने का झांसा देकर देवर ने विधवा भाभी के साथ संबंध बना लिया। फिर जब भाभी गर्भवती हुई तो देवर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। देव

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Wed, 21 May 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर भाभी का देवर ने किया यौन शोषण

हिरणपुर। एसं शादी करने का झांसा देकर देवर ने विधवा भाभी के साथ संबंध बना लिया। फिर जब भाभी गर्भवती हुई तो देवर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। देवर के इस रवैए से मजबूर पीड़िता ने थाने में आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उसके पति की मृत्यु करीब चार साल पहले हो गई थी। इस बीच आरोपी देवर की पत्नी की भी मृत्यु बीते 10 माह पूर्व हो गई। लेकिन उसने इससे पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके मृत्यु के बाद अब इस बच्चे के लालन पालन की जिम्मेदारी उन्हें (भाभी) को दी गई।

इसी बहाने से आरोपी देवर भाभी के संपर्क में आने लगा और शादी का झांसा देकर कई बार शारिरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी देवर न केवल उसे बल्कि उसके बच्चे को भी अपनाने से इंकार कर दिया। इसी को लेकर पीड़िता के लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।