प्रकृति से यदि हम छेड़ छाड़ करेंगे तो संतुलन बिगड़ जाएगा: बीडीओ
पाकुड़। प्रतिनिधिप्रकृति से यदि हम छेड़ छाड़ करेंगे तो संतुलन बिगड़ जाएगा: बीडीओप्रकृति से यदि हम छेड़ छाड़ करेंगे तो संतुलन बिगड़ जाएगा: बीडीओप्रकृति

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर सदर प्रखंड के अंजना उच्च विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू शामिल हुए। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि प्रकृति से यदि हम छेड़ छाड़ करेंगे तो संतुलन बिगड़ जाएगा और पृथ्वी पर जीना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए हम संकल्प ले कि नदी, जंगल, अथवा प्रकृति से किसी भी प्रकार का छेड़ छाड़ न करे। संरक्षण करे ताकि जीवन संभव हो सके। स्वस्थ हरियाली वातावरण हम सब रह सके। वहीं कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल सहायक गंगाराम टुडू ने संयुक्त रूप से जागरूक की। बताया कि हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रकृति के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन ने लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने और एक स्वस्थ भविष्य के लिए काम करने के महत्व के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करते हुए कहा लोगों द्वारा कई प्रकार से प्रदूषण के बढ़ावा को रोकना जरूरी है। इसलिए पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, पेड़ पौधे लगाकर स्वच्छ और हरियाली बनाए, जल का दुरूपयोग न करें, जल संरक्षण कर पृथ्वी को संतुलित वातावरण बनाए रखने में हम सभी का योगदान का होना अत्यंत जरूरी है। पेड़ पौधे के कट जाने से आज अत्यंत गर्मी जैसे समस्या उत्पन्न हो रही। मौके पर पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास, एजारूल शेख उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।