Inspection of Grain Storage and Distribution in Pakurdiya by SDO and Sports Officer अनाज गोदाम में स्टॉक का मिलान, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsInspection of Grain Storage and Distribution in Pakurdiya by SDO and Sports Officer

अनाज गोदाम में स्टॉक का मिलान

पाकुड़िया में सिविल एसडीओ साइमन मरांडी और जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार ने अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्यान्नों का मिलान किया और बरसात के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने जन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Fri, 30 May 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
अनाज गोदाम में स्टॉक का मिलान

पाकुड़िया। सिविल एसडीओ साइमन मरांडी एवं जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। मौके पर एसडीओ ने स्टॉक पंजी के आधार पर गोदाम में मौजूद खाद्यान्नों का मिलान किया। साथ ही एमओ त्रिदीप शील एवं गोदाम प्रभारी को बरसात के मद्देनजर खाद्यान्नों के रखरखाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। सिविल एसडीओ ने प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जन वितरण दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दलदली गांव स्थित गोमस्ता हेम्ब्रम एवं गणपुरा गांव स्थित प्रदीप भगत के दुकान में स्टॉक पंजी के आधार पर खाद्यान्नों का मिलान किया गया।

साथ ही लाभुकों के बीच ससमय खाद्यान्नों का वितरण पूर्ण करने संबंधित पूछताछ की। साथ ही आसपास के लाभुकों से भी खाद्यान्न वितरण से संबंधित जानकारी लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।