Two-Day Naut Festival Begins at Shri Sam Temple with Grand Dev Snan ढोल नगाड़ों के साथ देव डांगरों को कराया सरयू स्नान, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsTwo-Day Naut Festival Begins at Shri Sam Temple with Grand Dev Snan

ढोल नगाड़ों के साथ देव डांगरों को कराया सरयू स्नान

श्री सेम मंदिर नदीगांव में आज से दो दिवसीय नौत महोत्सव की शुरुआत देव स्नान के साथ हुई। यजमान गोबिंद सिंह मटियानी और ग्रामीणों ने सरयू-गोमती संगम में स्नान किया। देव डांगरों ने विशेष पूजन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 30 May 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
ढोल नगाड़ों के साथ देव डांगरों को कराया सरयू स्नान

श्री सेम मंदिर नदीगांव में दो दिवसीय नौत महोत्सव का शुभारंभ आज शुक्रवार को देव स्नान के साथ बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। सैम मंदिर से देव स्नान को यजमान गोबिंद सिंह मटियानी सहित दर्जनों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सरयू-गोमती संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भव्य देव स्नान में देव डांगरों ने भी विशेष पूजन और स्नान के बाद देवो आह्वान किया। इस मौके पर मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देव स्नान के बाद वापस मंदिर पहुंचने पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम में मोहन उप्रेती, जगदीश रावल, शेर सिंह मटियानी, हेम उपाध्याय, तिलक सिंह, विनोद बोरा, शकर जोशी, विजय पाल मटियानी, कमल दीप, विवेक दफौटी, विवेक जोशी,कमल सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।