Water Crisis in Hill Areas Handpumps and Submersibles Run Dry जलस्तर गिरने से गहराया संकट, दूसरे गांवों से ले रहे पानी, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsWater Crisis in Hill Areas Handpumps and Submersibles Run Dry

जलस्तर गिरने से गहराया संकट, दूसरे गांवों से ले रहे पानी

Gangapar News - पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में जलस्तर गिर जाने से ज्यादातर हैंडपंपों ने पानी देना बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 30 May 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
जलस्तर गिरने से गहराया संकट, दूसरे गांवों से ले रहे पानी

इलाके में जलस्तर गिर जाने से ज्यादातर हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कुछ यही हाल सबमर्सिबल का भी हो गया है। जिन हैंडपंपों से पानी मिल रहा है वहां लंबी लाइन लग रही है। वहीं पानी के अभाव में लोगों को दूर- दराज से पानी ले आने के लिए विवश होना पड़ रहा है। मोजरा पहाड़ी इलाकों के पाल बस्ती, आदिवासी बस्ती और पटेहरा, सलैया खुर्द, दसौती, सिरहिर, सलैया कला, दिघलो, जोरा, बहेरा, सिंहपुर आदि पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहुत बड़ा संकट हो गया है। यहां के लोग दूसरे मजरे से पीने का पानी लाते हैं। सुबह-शाम हैंडपंप, कुंओ पर भारी भीड़ रहती है।

हैंडपंप से ज्यादा पानी निकल जाने पर रुक-रुक कर पानी निकलने लगता है। इन जगहों पर ज्यादा मात्रा में हैंडपंप नहीं है। ठीक हैंडपंपों से सुबह तो दस बीस बाल्टी पानी निकलता है पर दोपहर में पानी निकलना बंद हो जाता है। उपरोक्त बस्तियों में लगे ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े है या पानी नहीं देते हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पैदल व साइकिल से पानी ढोने को ग्रामीण विवश हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।