Woman Files Dowry Abuse Case Against In-Laws in Rampur दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsWoman Files Dowry Abuse Case Against In-Laws in Rampur

दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज

हिरणपुर। एसं दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Wed, 18 June 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज

हिरणपुर। रामपुर की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना सहित मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दिए शिकायत में पीड़िता इस्मत आरा ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हिरणपुर जबरदाहा निवासी तस्लीम अंसारी के साथ हुई थी। शादी से करीब एक वर्ष तक सब कुछ ठीक रहने के बाद उसके ससुराल पक्ष द्वारा मायके से 2 लाख रुपये एवं एक मोटरसाइकिल लाने का दबाब बनाया जाने लगा। जिसके बाद बीते 21 मई को मेरे पति तस्लीम अंसारी, ननद जरीदा खातून, सास फिरोजा बीवी आदि ने मेरे साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की।

इसकी जानकारी जब उसकी मां को हुई तो वो भी घर पहुंची तो उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसके मां के साथ भी मारपीट किया। इसको लेकर थाना कांड संख्या 66/25 में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस बावत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।