Children Learn About Indian Constitution at Vimla Pandey Memorial School बच्चों को दी गई भारत की संविधान निर्माण की जानकारी, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsChildren Learn About Indian Constitution at Vimla Pandey Memorial School

बच्चों को दी गई भारत की संविधान निर्माण की जानकारी

मेदिनीनगर में विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में बच्चों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 26 April 2025 03:38 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों को दी गई भारत की संविधान निर्माण की जानकारी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को भारत के संविधान के निर्माण के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने संविधान निर्माण की पूरी प्रक्रिया को एकांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संविधान के प्रति निष्ठावान बनाना तथा संविधान के महत्व को समझाना था। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के शिक्षक श्रीकांत शर्मा तथा मनोज कुमार झा ने तैयार किया और प्रस्तुति के लिए बच्चों को तैयार किया। प्राचार्य मनोहर पांडेय ने कहा कि हमें अपने संविधान के बारे में अधिक समझ विकसित करने की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे बच्चों में संविधान की अधिक समझ विकसित होगी। जिससे अच्छे नागरिक बन सकेंगे। विद्यालय के शैक्षिक निदेशक शंकर दयाल ने प्रकार के कार्यक्रम को बच्चों के विकास के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक संविधान के महत्व को समझे और संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों का सदुपयोग करें और निर्धारित कर्तव्यों का पालन करें। अध्यक्ष बलिराम शर्मा ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि बच्चे संविधान को अच्छी तरह से जानें और समझें। जिससे वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को ठीक से जान सकें। इस अवसर पर सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।