Devesh Kumar Tiwari Appointed as Non-Governmental Member of Jharkhand State Committee देवेश बने दिशा की राज्य कमेटी के सदस्य, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsDevesh Kumar Tiwari Appointed as Non-Governmental Member of Jharkhand State Committee

देवेश बने दिशा की राज्य कमेटी के सदस्य

पलामू जिले के लहलहे निवासी देवेश कुमार तिवारी को झारखंड राज्य कमेटी का गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर-सेक्रेटरी पीयूष रंजन ने इसकी सूचना दी। देवेश ने प्रधानमंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूWed, 18 June 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
देवेश बने दिशा की राज्य कमेटी के सदस्य

मेदिनीनगर। पलामू जिले के सदर प्रखंड के लहलहे निवासी देवेश कुमार तिवारी को दिशा की झारखंड राज्य कमेटी का गैर-सरकारी सदस्य बनाया गया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी पीयूष रंजन ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है। साथ ही बैठक की ससमय सूचना देने और प्रदेश के क्लास-1 ऑफिसर के समकक्ष भत्ता बैठक के दिन के लिए सुलभ कराने का निर्देश दिया दिया है। देवेश ने इस दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाशका आभार जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।