Jharkhand Teacher Eligibility Exam Controversy Exclusion of Magahi and Bhojpuri मगही-भोजपुरी को दरकिनार करने से बढ़ी परेशानी, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsJharkhand Teacher Eligibility Exam Controversy Exclusion of Magahi and Bhojpuri

मगही-भोजपुरी को दरकिनार करने से बढ़ी परेशानी

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई नियमावली के तहत मगही और भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में शामिल नहीं किया गया है। पलामू जिले के सहार एकेडमी के निदेशक अमित सहार ने कहा कि यह निर्णय हजारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 14 June 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
मगही-भोजपुरी को दरकिनार करने से बढ़ी परेशानी

विश्रामपुर। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई नियमावली को लेकर सरकार की ओर से की गई घोषणा विवाद के घेरे में आ गया है। पलामू जिले के मोहम्मदगंज स्थित सहार एकेडमी के निदेशक अमित सहार ने कहा है कि सरकार क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में मगही और भोजपुरी को शामिल न कर पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के हजारों छात्रों की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान से खिलवाड़ कर रही है। सरकार की नई नियमावली में उक्त जिलों के लिए कुडुक और नागपुरी जैसी भाषाएं प्रस्तावित की गई हैं, जबकि यहां की आम लोगों की बोली और परंपरा मगही और भोजपुरी से जुड़ी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।