प्रवासी मजदूर की पत्नी ने की आत्महत्या
पलामू जिले के पाटन थाना के करर खुर्द गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पति प्रवासी मजदूर हैं और वह अपने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या की। शव का पोस्टमार्टम मेदिनीनगर के...

पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन थाना के करर खुर्द गांव में 30 वर्षीय महिला ने रविवार की सुबह आठ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला पाटन थाना के बघवर गांव निवासी प्रवासी मजदूर नारद सिंह चेरो की पत्नी थी। किशुनपुर पुलिस आउट पोस्ट के एएसआई प्रभात किरण ने बताया कि मृतका के शव को फंदे से उतरवा कर उसका मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि साड़ी से फंदा बनाकर महिला ने अपने मायके के अर्धनिर्मित मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कररखुर्द गांव के निवासी बंधन सिंह की बेटी थी।
गत शुक्रवार को वह अपने ससुराल बघवर से मायके कररखुर्द गांव आई थी। उसके तीन बच्चे भी साथ में करर खुर्द आ गए थे। मृतका का पति प्रवासी मजदूर है और वर्तमान में राज्य से बाहर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।