World Environment Day Celebrated with Plant a Tree in Mother s Name Campaign in Medininagar एक पौधा मां के नाम अभियान शुरू, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsWorld Environment Day Celebrated with Plant a Tree in Mother s Name Campaign in Medininagar

एक पौधा मां के नाम अभियान शुरू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इको क्लब की सक्रियता में 'एक पौधा मां के नाम' अभियान का

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 6 June 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
एक पौधा मां के नाम अभियान शुरू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव स्थित मध्य विद्यालय में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए, एक पौधा मां के नाम, अभियान की शुरुआत की गई। इको क्लब के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में सहजन, पपीता एवं शीशम के पौधे लगाए गए। विद्यालय की छात्रा प्राची एवं अमन ने अपने मां के नाम एक-एक पौधा लगाकर, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से आनलाइन भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षक निशा, प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर और लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा ने पौधारोपण के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर के परिसर या खेत में कम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं भी।

उन्होंने विद्यालय परिसर में लगे आम व अमरूद के पेड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह भी एक दिन छोटा पौधा था जो आज फल देने लगा है। पृथ्वी पर सुरक्षित जीवन के लिए के उसे हरा-भरा रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।