BJP Celebrates 11 Years of Governance with Workshop in Ramgarh मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिलास्तरीय कार्यशाला, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBJP Celebrates 11 Years of Governance with Workshop in Ramgarh

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिलास्तरीय कार्यशाला

रामगढ़ में भाजपा ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर लायंस क्लब में कार्यशाला का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 8 June 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिलास्तरीय कार्यशाला

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से लायंस क्लब में रविवार को जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की। शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर हुआ। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गायन किया। इस बीच मंचासीन अतिथि अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष के उपलब्धि को संकल्प से सिद्धि की और बढ़ता हुआ एक मजबूत कदम बताया।

कहा कि हमारी सरकार ने 11 सालों में देशवासियों को कई अहम सौगात दिए गए हैं। इस वर्तमान समय में सबसे बड़ा उदाहरण चिनाव नदी पर बना दुनिया का सबसे बड़ा पुल है। जिसका उद्घाटन कर प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई है, 2027 में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी आर्थिक शक्ति देश के रूप में भारत की पहचान होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने मंडल टोली शक्ति केन्द्र के संयोजक, सहसंयोजक और बूथ अध्यक्ष को घर - घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने की बात कही। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से विश्वस्तर पर भारत का मान बढ़ा है। यह कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को नहीं पच रहा है। कार्यशाला में जिला वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने भी अपनी बात रखी। संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन फ़ौजी ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी, महेन्द्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह, अशोक कुमार सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, जिला मोर्चा के योगेश कुमार दांगी, शीतल सिंह, कुश श्रीवास्तव, वारिश खान, वरिष्ठ नेता रमेश वर्मा, मनोज कुमार महतो, मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, बबलू साव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, नरेश साव, सतीश मोहन मिश्रा, गिरधारी महतो, मिथिलेश मंडल, ब्रजेश पाठक, कुणाल दास, जितेन्द्र साहू, मुन्ना ओझा, मच्छेंद्र कुमार, अमरेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। कार्यशाला के समापन पर मंडलवार विकसित भारत संकल्प सभा के लिए मुख्य वक्ता और जिला पदाधिकारियों की घोषणा हुई। इसके तहत रामगढ़ कैंट - अविनेश कुमार एवं प्रवीण मेहता, रामगढ़ ग्रामीण -चंद्रशेखर चौधरी एवं विजय जायसवाल रामगढ़, नगर परिषद -रंजीत कुमार सिन्हा एवं राजीव पामदत्त, गोला -डॉ संजय कुमार सिंह एवं दिनेश प्रसाद, बरलंगा -आनन्द बेदिया रवि रंजन सिंह फ़ौजी, चितरपुर - रणंजय कुमार कुटू बाबू एवं स्नेहलता चौधरी, दुलमी - खुशी लाल महतो एवं मनोज महतो, पतरातू -रंजीत पांडेय एवं योगेश कुमार दांगी, भदानी नगर - बलराम महतो एवं संजीव कुमार बाबला, भुरकुंडा - राजू चतुर्वेदी एवं रमेश वर्मा, मांडू -उमेश प्रसाद एवं महेंद्र प्रजापति, आरा -राजेन्द्र कुशवाहा एवं किरण देवी, घाटो -अमरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं प्रो खिरोधर साहु की जिम्मेवारी मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।