Congress Strengthens Organization in Ramgarh with Key Appointments and Monthly Meetings महीने में प्रखंड कमेटी की बैठक दो बार अनिवार्य : धर्मराज राम, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCongress Strengthens Organization in Ramgarh with Key Appointments and Monthly Meetings

महीने में प्रखंड कमेटी की बैठक दो बार अनिवार्य : धर्मराज राम

- संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक झारखंड, रामगढ़, कांग्रेस, प्रखंड कमेटी झारखंड, रामगढ़, कांग्रेस, प्रखंड कमेटी

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 9 June 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
महीने में प्रखंड कमेटी की बैठक दो बार अनिवार्य : धर्मराज राम

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत रविवार को मुंडा ढ़ाबा में प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता ने की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक धर्मराज राम शामिल हुए। प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रत्येक महीने में एक बार प्रखंड कमेटी की बैठक अनिवार्य है, ताकि संगठन मजबूती पर विचार - विमर्श हो सके। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आज रामसेवक बेदिया को रामगढ़ मंडल अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही पंचायतों के अध्यक्ष का भी चयन हुआ। जिसमें कुंदरु कलां पंचायत से राज रंजन बेदिया, दोहकातु पंचायत भुनेश्वर महतो को और बारलौंग पंचायत से मोहम्मद सलीम अंसारी नियुक्त किए गए।

सभी को अपनी अपनी कमिटी का विस्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, नौ महासचिव का प्रस्ताव दिया गया। नवनियुक्त सभी अध्यक्षों को रामगढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद गुप्ता की ओर से नियुक्ति पत्र मिला। सभी को निष्ठापूर्वक दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया, ताकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सके। मौके पर प्रखंड कंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कादिर अंसारी, अजय करमाली, महासचिव खेमन महतो, निर्मल मुंडा, रंजीत करमाली, अमीन अंसारी, छोटेलाल कुमार, रॉबिन मुंडा, मोतासिम अंसारी आदि मौजूद थे। फोटो रामगढ़ 66 संगठन सृजन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस प्रदेश सचिव धर्मराज राम और अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।