संविधान हमारी आत्मा, इससे छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं : केशव महतो
रामगढ़ में राधा गोविंद विश्वविद्यालय सभागार में कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान की अध्यक्षता में हुई इस रैली में कई प्रमुख नेता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। राधा गोविंद विश्वविद्यालय सभागार में शुक्रवार को रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का विशाल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने की। जबकि, सफल संचालन रामगढ़ जिला के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने किया। रैली में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, और राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी उपस्थित थे। जबकि, बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, रामगढ़ विधायक ममता देवी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व मंत्री जेपी पटेल, आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन लाल, प्रदेश मीडिया चेयरमैन शतीश पाल, राजेश कुमार सन्नी उपस्थित थे।
मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान हमारी आत्मा है, इससे छेड़छाड़ कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ हिन्दु-मुस्लिम कर अपनी रोटी सेकने का काम कर रही है। रैली को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी लगातार संविधान को बचाने हेतु संविधान बचाओ रैली के तहत जागरूकता अभियान चला रहे है। हमलोग भी पूरे झारखंड में संविधान को बचाने के लिए जागरूकता रैली कर रहे है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि संविधान ने हमें वो ताकत प्रदान की है। जिससे हम आजादी के साथ सांस ले रहे है। केंद्र सरकार को इसमें छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। विधायक ममता देवी ने कहा कि जिस तरह नरेंद्र मोदी की सरकार संविधान को कुचलने का कोशिश कर रही है। इससे आमजनों के मौलिक अधिकारों में बहुत प्रभाव पड़ेगा। इसके विरोध में हम आमजनों को लेकर संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करने के लिए तैयार है। कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि जिस तरह मोदी की सरकार संविधान और सरकारी संस्थाओं के साथ खेल रही। इसका विरोध हमारी संगठन हमेशा करती रहेगी। अंत में संविधान बचाओ रैली का समापन प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। संविधान बचाओ रैली में ये कांग्रेसी थे मौजूद संविधान बचाओ रैली में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद, जिला पर्यवेक्षक प्रदीप तुलस्यान, प्रदेश महासिचव बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश सचिव सीपी संतन, प्रदेश सचिव धर्मराज राम, नगर अध्यक्ष बलराम शाहू, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर गुप्ता, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष अहसानुल्लाह अंसारी, गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली, रंधीर गुप्ता, नंदकिशोर बेदिया, यमुना साव, संजय साव, सुधीर मंगलेश, खोगेंद्र साव, केडी मिश्रा, गुपतेश्वर मिश्रा, महेश यादव, राजू महतो, जर्नादन पाठक, जाकिर मुखिया, मो साहिद सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।