Pre-Kharif Agricultural Development Program Held in Dadi Block डाडी प्रखंड के गांवों में किसानों की समस्या सुना वैज्ञानिक दल, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsPre-Kharif Agricultural Development Program Held in Dadi Block

डाडी प्रखंड के गांवों में किसानों की समस्या सुना वैज्ञानिक दल

डाड़ी प्रखंड में प्री-खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नई तकनीक, फसल की तैयारी, प्रमाणित बीज का उपयोग और प्राकृतिक खेती के लाभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 1 June 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
डाडी प्रखंड के गांवों में किसानों की समस्या सुना वैज्ञानिक दल

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ड़ाड़ी प्रखंड के डाड़ी, मिश्राइनमोढ़ा, रिकवा में रविवार को प्री-खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क़ृषि वैज्ञानिक का दल, आत्मा कर्मी और जिला क़ृषि विभाग ने प्रखंड के तीन गांव में किसानो की बैठक किया। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गोरिया करमा बरही के वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में फसलवार उन्नत तकनीक से खेत की तैयारी की जानकारी किसान दिया। साथ ही कृषि प्रौद्योगिकी आत्मा और क़ृषि विभाग ने केंद्र और राज्य सरकार के संचालित योजना की भी जानकारी दिया। इस दौरान किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक और किस्मों की जानकारी दी गई।

साथ ही वैज्ञानिक तरीके से समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का उपयोग, बीजोपचार और मिट्टी की जांच के बारे में भी जानकारी दी गई। फव्वारा और ड्रिप सिंचाई के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। इस दौरान किसान डाड़ी के राजेश्वर कुरकुटा मे बलदेव बेदिया के फार्म का निरिक्षण किया। बलदेव बेदिया के खेती के साथ साथ मुर्गी पालन, बतख पालन, मछली पालन भी की जा रही है जो उन्नत खेती को दर्शाता है। इस मौके पर आईसीआर वैज्ञानिक डॉ आशा कुमारी, डॉ सानतेस कामत, धर्मेंद्र कुमार यादव, अनन्या मांझी, कृषि देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल सिन्हा, तुलसी विश्कर्मा, जनसेवक, किसान मित्र उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।