Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRajd Leader Bradi Vishwakarma Congratulates Sanjay Singh Yadav on New Presidency in Jharkhand
राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई
रामगढ़ में राजद के नेता ब्रदी विश्वकर्मा ने हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव से मुलाकात की। उन्होंने यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राजद नई ऊंचाइयों को छुएगा।...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 17 June 2025 08:06 PM

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। राजद के वरीय नेता ब्रदी विश्वकर्मा ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन होने पर हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव से मंगलवार को उनसे मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता सौंपा और असीम बधाई दी। कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में झारखंड प्रदेश राजद एक नई ऊंचाईयों को छुएगा। आपके पिछले कार्यकाल में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की संख्या एक से बढ़कर चार हुई है। आने वाले वर्षों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय जनता दल एक मजबूत शक्ति के रूप में झारखंड में स्थापित होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।