हम मसीहियों का विश्वास है कि हमारा एक ईश्वर है और परमेश्वर में बसे है तीन तत्व : आर्च बिशप
रांची के ख्रीस्त राजा पल्ली हेसाग में रविवार को 113 बच्चों को पवित्र ढृढ़ीकरण संस्कार दिया गया। आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने धर्मविधि कराई। उन्होंने ईश्वर की एकता और त्रिमूर्ति की व्याख्या की। इस अवसर पर...

रांची, वरीय संवाददाता। ख्रीस्त राजा पल्ली हेसाग में रविवार को 113 बच्चों को पवित्र ढृढ़ीकरण संस्कार दिया गया। धर्मविधि आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने पूरी कराई। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही ईश्वर है और हमारा विश्वास है कि इस एक ईश्वर में तीन जन है। जैसे पानी तरल, ठोस और गैस के रूप में पाया जाता है और तीनों एक हैं। वैसे ही हमारे प्रभु पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा होते हुए भी एक हैं। इसी क्रम में जुबली क्रूस की उपासना की गई, जिसे आरागेट के पल्ली पुरोहित फादर बेसिल रुंडा ने हेसाग पल्ली पुरोहित फादर प्रदीप तिर्की के हाथों में सौंपा, जहां धूपबत्ती और माल्यार्पण कर क्रूस का स्वागत किया गया।
वहीं, महिलाओं ने क्रूस को धोकर स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकालकर क्रूस को चर्च में स्थापित किया गया। मौके पर फादर अभय मिंज, फादर प्रफुल टोप्पो, फादर असीम मिंज सहित हजारों की संख्या में धर्मबहनें व कलीसिया के लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।