श्रीश्याम मंदिर के भंडारे में भक्तों ने पाया प्रसाद
रांची में शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल ने हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 160 वां भंडारा आयोजित किया। भंडारे में 25 सौ लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंडल के सदस्यों ने गौमाता को भी भोजन...

160 वां भंडारा का आयोजन रांची। श्री श्याम मित्र मंडल ने हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 160 वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया। सभी प्रकार के अनुष्ठानों के साथ भगवान को भंडारा का भोग लगाने के बाद भक्तों के बीच इसका वितरण किया गया। वितरण में करीब 25 सौ लोगों के बीच भंडारा का प्रसाद वितरण हुआ। यहां खीर, चूरमा का भोग हर भंडारे में महाप्रसाद के रूप में श्याम मंदिर में निर्मित किया जाता है और सर्वप्रथम भोग लगाया जाता है। भोग लगने के बाद मंडल के सदस्य रतन शर्मा और मंदिर के सहयोगी रांची गौशाला में जाकर गौमाता को भोजन कराया गया।
भंडारे में विश्वनाथ नारसरिया, श्यामसुंदर शर्मा, राजेश शर्मा, सीमा शर्मा, सुरेश सरावगी, अजय मारू, श्रवण ढानढनियां, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल मोनू सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।