बेंगलुरु में 1500 मी. दौड़ में अमोल ने जीता स्वर्ण
अमोल कांत मिश्रा ने 45वीं ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 50 वर्ष आयु वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में केवल 5 मिनट 4 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। अब वे एशियन मास्टर एथलेटिक्स...

पिपरवार, संवाददाता। 45वीं ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 50 वर्ष आयु वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अमोल कांत मिश्रा ने बेंगलुरु में 1500 मीटर दौड़ को मात्र 5 मिनट 4 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। अब वे आगामी एशियन मास्टर एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडोनेशिया या चेन्नई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल में शामिल होंगे। इसके लिए वे नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त रमेश घोलप ने अमोल कांत मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने मिश्रा की उपलब्धि को पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात बताया। अमोल कांत मिश्रा पूर्व में गोवा, मुंबई और रांची में आयोजित फूल मैराथन में 42 किलोमीटर की दौड़ में भी पदक जीत चुके हैं। सम्मान समारोह में सीसीएल पिपरवार के ऑफिस सुप्रिटेंडेंट अभय कुमार सिंह, रमेश कुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।