BJP Workers Demand Action Against Anti-Social Elements in Block Office Area भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Workers Demand Action Against Anti-Social Elements in Block Office Area

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भाजपा मंडल बेड़ो के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ राहुल उरांव को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड कार्यालय परिसर में बढ़ती अराजकता और मनचलों की मौजूदगी की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे दूरदराज के गरीब किसान और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 23 May 2025 05:38 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में बढ़ती अराजकता और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर गुरुवार को भाजपा मंडल बेड़ो के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ राहुल उरांव को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने शिकायत कहा कि कार्यालय परिसर में मनचले किस्म के लोगों का जमावड़ा रहता है, जो आपस में झगड़ते हैं और आम लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं। ऐसी स्थिति में क्षेत्र के दूरदराज से आनेवाले गरीब किसान, महिलाएं और महिला कर्मी डरे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा मंडल बेड़ो जनहित में आंदोलन करने को विवश होगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, राजीव रंजन अधिकारी, आलोक मिश्र, सुखदेव कच्छप, आनंद साहू, गणेश महथा और महिला नेत्री राधा देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।