Congress Leader K Raju Arrives in Jharkhand for Six-Day Program on PESA Law and Sarna Code कांग्रेस प्रभारी पहुंचे रांची, आज से करेंगे जिलों का दौरा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Leader K Raju Arrives in Jharkhand for Six-Day Program on PESA Law and Sarna Code

कांग्रेस प्रभारी पहुंचे रांची, आज से करेंगे जिलों का दौरा

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू शनिवार को झारखंड पहुंचे। उन्होंने संगठन सृजन, पेसा कानून और सरना धर्मकोड के मुद्दों पर कार्य करने की बात की। राजू विभिन्न जिलों में बैठकों और कार्यक्रमों में भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 8 June 2025 03:29 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस प्रभारी पहुंचे रांची, आज से करेंगे जिलों का दौरा

रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू अपने छह दिवसीय प्रवास पर शनिवार की देर शाम झारखंड पहुंचे। उन्होने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है और इस राज्य में पेसा कानून, सरना धर्मकोड एक अहम मुद्दा है और हम लगातार इन मुद्दों पर प्रखरता के साथ काम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि झारखंड प्रभारी के. राजू ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसी कड़ी में आठ जून को प्रदेश कांग्रेस कमटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ 10 बजे सिमडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे।

सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। शाम चार बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे। नौ जून को रामगढ़, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लगे। तीन बजे बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे, 10 जून को लातेहार, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। तीन बजे-चतरा में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। 11 जून को 11 बजे से रांची में पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे और रांची में एससी नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। 12 जून को लोहरदगा, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे और तीन बजे गुमला, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।