राज्य में गठित 975 सिदो-कान्हू खेल क्लब के लिए 2.43 करोड़ राशि आवंटित
झारखंड में खेल विभाग ने सिद्धो कान्हू खेल क्लब के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2.43 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 975 क्लबों को 25 हजार रुपये प्रति क्लब मिलने हैं। गुमला और रांची को सबसे अधिक राशि...

रांची, शुभम किशोर। सिद्धो कान्हू खेल क्लब के लिए खेल विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2.43 करोड़ राशि आवंटित की गई है। राज्य में गठित 975 सिद्धो कान्हू कल्ब को 25 हजार रूपय प्रति कल्ब दिया जाना है। राज्य के 11 जिलों में गठित क्लब के लिए वहां के उपायुक्त को राशि का आवंटन किया गया है। सबसे अधिक गुमला जिले को 282 क्लब के लिए 70 लाख 50 हजार और रांची को 218 क्लब के लिए 54 लाख 50 हजार रूपय आवंटित की गई है। अब सभी जिलों के डीसी के द्वारा सभी क्लब को 25 हजार प्रति क्लब राशि आवंटित कि जाएगी।
सबसे अधिक बता दें इससे पहले इसी वर्ष जनवरी माह में 125 कल्ब के बीच राशि का आवंटन किया गया गया था। राज्य सरकार ने झारखंड खेल नीति 2022 के तहत राज्य में खेल संस्कृति को विकसित करने, ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्य, कला खेल में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए सिद्धो कान्दू क्लब के गठन का फैसला लिया है। सिद्धो कान्हू कल्ब के गठन की रफ्तार धीमी झारखंड के गांवों में सिदो कान्हू युवा खेल क्लब बनाने को लेकर जिला लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में 4162 आवेदन क्लब के रजिस्ट्रेशन के लिए जमा किये गये हैं। जिसमें 1811 क्लब का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है और सर्टिफिकेट भी जारी हो गया हैं। वहीं 68 आवेदन डिपार्टमेंट में पेंडिग हैं। वहीं 2004 लोगों ने अभी तक क्लब के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया ही नहीं है यानी आवेदन आवेदक की ओर से पेंडिंग है। कल्ब रजिस्ट्रेशन में गुमला जिला आगे है। गुमला में 291, चतरा में 240 और रांची में 218 क्लब गठित हो चुके हैं। बता दें राज्य के सभी पंचायत में सिद्धो कान्दू क्लब का गठन होना है। लगभग दो साल में केवल 1811 क्लब का ही रजिस्ट्रेशन पूरा हो सका है। 11 जिलों को हुई राशि आवंटित जिला क्लब कि संख्या राशि रांची 218 54 लाख 50 हजार सिमडेगा 37 9 लाख 25 हजार गुमला 282 70 लाख 50 हजार लोहरदगा 45 11 लाख 25 हजार खूंटी 131 32 लाख 75 हजार लातेहार 9 2 लाख 25 हजार दुमका 44 11 लाख पाकुड़ 7 1 लाख 75 हजार जामताड़ा 19 4 लाख 75 हजार जमशेदपुर 139 34 लाख 75 हजार सरायकेला-खरसावां 44 11 लाख
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।