एसजेएसएन कॉलेज गढ़वा के व्याख्याता की सेवा नियमित करने का आदेश रद्द
झारखंड हाईकोर्ट ने एसजेएसएन कॉलेज गढ़वा के व्याख्याता बृज कुमार मिश्र की सेवा को 5 दिसंबर 1987 से नियमित करने के आदेश को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय ने एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी थी। मिश्र का...

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकलपीठ के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें एसजेएसएन कॉलेज गढ़वा के व्याख्याता बृज कुमार मिश्र की सेवा पांच दिसंबर 1987 से नियमित करने का निर्देश दिया था। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की अपील याचिका स्वीकार कर ली। विश्वविद्यालय ने एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी थी। बृज कुमार मिश्र ने 22 फरवरी 1986 में एसजेएसएन कॉलेज गढ़वा में हिंदी विभाग में लेक्चरर के पद पर नियुक्त हुए थे। उस समय उनके पास लेक्चरर पद की बहाली के लिए जो निर्धारित अंक था, वह उनके पास नहीं था।
निर्धारित अंक प्राप्त करने के बाद उनकी ओर से 5 दिसंबर 1987 की तिथि से नियमितीकरण की मांग की गई थी। लेकिन, उनकी सेवा का नियमितीकरण रांची विश्वविद्यालय ने एक जून 2003 से किया था, क्योंकि उस समय एसजेएसएन कॉलेज गढ़वा के हिंदी विभाग में लेक्चरर के चार पद स्वीकृत पद थे और यह पांचवें व्यक्ति थे। इस कारण उनका नियमितीकरण नहीं हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।