Jharkhand High Court Grants Bail to Anil Tiger Murder Accused Devvrat Nath Shahdev अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी देवव्रत शाहदेव को हाईकोर्ट से जमानत, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand High Court Grants Bail to Anil Tiger Murder Accused Devvrat Nath Shahdev

अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी देवव्रत शाहदेव को हाईकोर्ट से जमानत

झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्या मामले में आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को अग्रिम जमानत दी है। अदालत ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी। अनिल टाइगर की हत्या 26 मार्च...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 11 June 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
अनिल टाइगर हत्याकांड के आरोपी देवव्रत शाहदेव को हाईकोर्ट से जमानत

रांची, संवाददाता। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए देवव्रत नाथ शाहदेव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने बुधवार को उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर अग्रिम जमानत देने का आदेश दिया है। अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या बीते 26 मार्च को की गई थी। इस घटना के बाद रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। बंद का भी आह्वान किया गया था। हालांकि, पुलिस जांच में यह सामने आया कि यह हत्याकांड जमीन से जुड़ा विवाद था। इस मामले में देवव्रत नाथ शाहदेव को साजिशकर्ता बताते हुए पुलिस ने आरोपी बनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।