Jharkhand Political Tensions JMM Responds to Former CM Raghuvar Das Controversial Statement झारखंड की सामाजिक एकता पर हमला है पूर्व सीएम का बयान : झामुमो, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Political Tensions JMM Responds to Former CM Raghuvar Das Controversial Statement

झारखंड की सामाजिक एकता पर हमला है पूर्व सीएम का बयान : झामुमो

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दुमका में दिए बयान पर झामुमो ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि उनका बयान झारखंड की सामाजिक समरसता पर हमला है। झामुमो नेता ने यह भी कहा कि रघुवर दास का दोहरा चरित्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 8 June 2025 03:24 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड की सामाजिक एकता पर हमला है पूर्व सीएम का बयान : झामुमो

रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दुमका में दिए बयान पर झामुमो ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता सह केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने शनिवार को एकंप्रेस बयान जारी कर कहा है कि उनका बयान न सिर्फ़ भ्रामक है, बल्कि यह झारखंड की सदियों पुरानी सामाजिक समरसता और धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर सीधा हमला है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो समाज को बांटने, भय फैलाने और सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता पाने का प्रयास है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा था कि झारखंड को एक ग्रुप ईसाई प्रदेश और दूसरा इस्लामी प्रदेश बनाना चाहता है।

................ पूर्व सीएम के दोहरा चरित्र को राज्य की जनता भूली नहीं है: तनुज उन्होंने कहा कि रघुवर दास के दोहरा चरित्र को राज्य की जनता भूली नहीं है। जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उन्हीं के नेतृत्व में झारखंड की आत्मा यानी सीएनटी और एसपीटी कानून के साथ खुला खिलवाड़ किया गया। आदिवासियों की ज़मीन को उद्योगपतियों के हवाले करने की साज़िश उसी सरकार में रची गई थी। उनके शासनकाल में कई निर्दोष आदिवासियों का एनकाउंटर, आंदोलनकारियों पर देशद्रोह के मुकदमे, और पत्थलगड़ी जैसी परंपराओं का दमन हुआ। आज वही नेता आदिवासियों की हालत पर ‘चिंता जताकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। ............ सांविधानिक मूल भावना को मज़बूती से आगे बढ़ा रही हेमंत सरकार झामुमो नेता ने कहा कि झारखंड को डराने की नहीं, जोड़ने की ज़रूरत है।हेमंत सोरेन सरकार राज्य की सांविधानिक मूल भावना (लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता) को मज़बूती से आगे बढ़ा रही है। सरना कोड की मांग, स्थानीय नीति, छात्रवृत्ति योजनाएं, रोजगार सृजन, मूलवासी-आदिवासी हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। रघुवर दास जैसे नेता धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा लेकर जो ज़हर बोने की कोशिश कर रहे हैं, झारखंड की जागरूक जनता उसे सिरे से नकारती रही है और आगे भी नकारेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।