JPSC Appoints New Registrar for Ranchi University After 4 5 Years आरयू में छह महीने ही रह पाएगा नए रजिस्ट्रार का कार्यकाल, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJPSC Appoints New Registrar for Ranchi University After 4 5 Years

आरयू में छह महीने ही रह पाएगा नए रजिस्ट्रार का कार्यकाल

झारखंड लोक सेवा आयोग ने रांची विश्वविद्यालय में नियमित रजिस्ट्रार की नियुक्ति की है। डॉ बसंत कुमार झा को छह माह के कार्यकाल के लिए रजिस्ट्रार बनाया गया है। उनका कार्यकाल इसलिये छोटा है क्योंकि वह 60...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
आरयू में छह महीने ही रह पाएगा नए रजिस्ट्रार का कार्यकाल

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने साढ़े चार साल बाद रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में नियमित रजिस्ट्रार की नियुक्ति की है। हालांकि नए रजिस्ट्रार का कार्यकाल सिर्फ छह माह ही रहेगा। आरयू के रजिस्ट्रार बीएयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ बसंत कुमार झा नियुक्त किए गए हैं। इनकी उम्र करीब साढ़े 59 वर्ष है। विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और असिस्टेंट रजिस्ट्रार की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष निर्धारित है। ऐसे में डॉ झा छह माह तक ही आरयू के रजिस्ट्रार पद पर रहेंगे। बीते दिनों जेपीएससी ने आरयू, विनोबा भावे विवि हजारीबाग, विनोद बिहारी महतो विवि कोयलांचल धनबाद, जमशेदपुर महिला विवि, नीलांबर-पीतांबर विवि पलामू, कोल्हान विवि चाईबासा और सिदो-कान्हू मुर्मू विवि दुमका के लिए रजिस्ट्रार की नियुक्ति की।

जेपीएससी की ओर से रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी और परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन 21 नवंबर 2023 को निकाला गया था। इसके तहत इन सभी पदों के लिए 55 वर्ष से कम उम्र वाले अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा। इससे पूर्व आरयू के नियमित रजिस्ट्रार के रूप में डॉ अमर कुमार चौधरी ने अपना दो कार्यकाल पूरा किया। वह आठ वर्षों तक आरयू के रजिस्ट्रार पद पर रहे। उनके बाद से तीन वर्ष तक (एक-एक वर्ष के प्रभार में) डॉ मुकुंद चंद्र मेहता आरयू के प्रभारी रजिस्ट्रार रहे। उनके 60 वर्ष का होने पर डॉ विनोद नारायण को प्रभारी रजिस्ट्रार बनाया गया, जो करीब एक वर्ष इस पद रहे। अभी डॉ गुरुचरण साहू प्रभारी रजिस्ट्रार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।