Peaceful Celebration of Eid-ul-Azha in Ratu and Surrounding Areas रातू में ईद उल अजहा पर्व हर्षोल्लास से मना, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPeaceful Celebration of Eid-ul-Azha in Ratu and Surrounding Areas

रातू में ईद उल अजहा पर्व हर्षोल्लास से मना

शनिवार को रातू और आस-पास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा शांति के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की और देश की उन्नति के लिए दुआ की। नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 7 June 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
रातू में ईद उल अजहा पर्व हर्षोल्लास से मना

रातू, प्रतिनिधि। रातू तथा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-अजहा शांतिपूर्वक मनाया गया। सुबह ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सिमलिया, फुटकलटोली, हुरहुरी, भोंडा टंगरा, परहेपाट, जाडी, बानापीड़ी, कन्नौज, पुरियो, काठीटांड़ और ईदगाह टंगरा की मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान सभी लोगों ने अपने परिवार सहित देश की उन्नति और अमन चैन की दुआ की। नमाज अदा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। आज के दिन मुस्लिम धर्म के लोग अपनी पसंदीदा चीज बकरा की कुर्बानी करते हैं। बकरीद को लेकर प्रशासन भी पुरी तरह मुस्तैद था। एहतियात के तौर पर मस्जिद और ईदगाहों में पुलिस बल तैनात थी।

डीएसपी मुख्यालय 2 अरविंद कुमार, रातू थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह स्वयं गश्त करते हुए क्षेत्र की जानकारी ले रहे थे। सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।