एक्वा वर्ल्ड में पंजाबी संडे का आयोजन
रांची में एक्वा वर्ल्ड में पंजाबी संडे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंजाब की कला और संस्कृति को समर्पित था, जिसमें सीबीएस डांस ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुत किया। विभिन्न ग्रुपों ने लोकप्रिय पंजाबी गीतों पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 May 2025 09:18 PM

रांची, संवाददाता। एक्वा वर्ल्ड में रविवार को पंजाबी संडे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंजाब की समृद्ध कला और संस्कृति को समर्पित रहा। सीबीएस डांस ग्रुप ने नृत्य पेश किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न ग्रुपों ने हाई रेटेड गबरू, हो जाएगी बल्ले बल्ले, बोलो तरारा, लहंगा, एक्सक्यूजस, आदि गीतों पर नृत्य किया। बड़ी संख्या में पंजाबियों की भागीदारी रही। पंजाबी व्यंजन का स्टॉल लगाया गया था, जिसमें मकई की रोटी और चने का साग दिया जा रहा था। एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाहदेव, लोकेश, प्रद्युम, आनंद उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।