Ritesh Kumar Elected New President of Jharkhand Secretariat Service Association रितेश कुमार बने झारखंड सचिवालय सेवा संघ के नए अध्यक्ष, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRitesh Kumar Elected New President of Jharkhand Secretariat Service Association

रितेश कुमार बने झारखंड सचिवालय सेवा संघ के नए अध्यक्ष

झारखंड सचिवालय सेवा संघ के नए अध्यक्ष रितेश कुमार बने हैं। उन्हें कुल 261 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विवेक आनंद बास्के को 246 वोट मिले। महासचिव पद पर राजेश कुमार सिंह को 343 वोट मिले। चुनाव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 1 June 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
रितेश कुमार बने झारखंड सचिवालय सेवा संघ के नए अध्यक्ष

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के नए अध्यक्ष रितेश कुमार बने हैं। उन्हें कुल 261 वोट मिले। रितेश कुमार ने मुख्य प्रतिद्वंद्वी विवेक आनंद बास्के (कुल मत 246) को 15 वोटों के अंतर से हराया है। रितेश कुमार वर्तमान में गृह विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी हैं। महासचिव पद पर राजेश कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें कुल 343 वोट मिले। वे वर्तमान में विधि विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी हैं। उन्होंने अपने निकटतम मुख्य प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार (कुल वोट 332 वोट मिले) को 11 वोटों से हराया। इससे पहले हटिया के सिंह मोड़ स्थित पशुपालन भवन में रविवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ।

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष पदों पर कुल 33 उम्मीवार मैदान में थे। संघ के कुल 882 मतदाताओं ने नए उम्मीदवारों का चयन किया। ........................ अध्यक्ष - रितेश कुमार ............... महासचिव - राजेश कुमार .............. उपाध्यक्ष - प्रदीप कुमार पासवान - धर्मेंद्र कुमार - मुकेश कुमार - शशिकांत गोप - अनिल सरदार ............. सचिव - चंद्रदीप एक्का - धर्मवीर कुमार ...................... संयुक्त सचिव - सोनी कुमारी - अमिता लकड़ा - पप्पू कुमार - आनंद कुमार - हेम नारायण सिंह ................ संगठन सचिव - अष्टमी बानरा - विनोद कुमार नायक - बैद्यनाथ मुर्मू - रजनीश कुमार शुक्ला - रविन्द्र प्रसाद बरनवाल ................ कोषाध्यक्ष अवध किशोर भगत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।