RJD Protests Exclusion of Bhojpuri Magahi and Hindi from Teacher Eligibility Test in Palamu and Garhwa जेटेट में भोजपुरी-मगही नहीं होने पर राजद नाराज, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRJD Protests Exclusion of Bhojpuri Magahi and Hindi from Teacher Eligibility Test in Palamu and Garhwa

जेटेट में भोजपुरी-मगही नहीं होने पर राजद नाराज

रांची में राजद ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में पलामू और गढ़वा जिले के अभ्यर्थियों के लिए भोजपुरी, मगही और हिंदी विषयों को शामिल न करने पर नाराजगी जताई। राजद महासचिव कैलाश यादव ने इसे अनुचित...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 12 June 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
जेटेट में भोजपुरी-मगही नहीं होने पर राजद नाराज

रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में पलामू और गढ़वा जिले के अभ्यर्थियों के लिए भोजपुरी, मगही व हिंदी विषय नहीं जोड़े जाने पर राजद ने नाराजगी जताई है। प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि इन जिलों में भोजपुरी, मगही व हिंदी नहीं रखना बिल्कुल अनुचित है। एकीकृत बिहार के समय से ही इन जिलों में बहुसंख्यक आबादी वाले लोग भोजपुरी व मगही भाषा बोलते हैं। इसलिए राज्य सरकार को जेटेट परीक्षा में जनजातीय भाषा को अनिवार्य करने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। भाषाई अस्मिता का ख्याल कर अभ्यर्थियों के हित में भोजपुरी, मगही व हिंदी भाषा की प्राथमिकता बरकरार रखने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।