विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन सुलझे 11 मामले
रांची में मध्यस्थता केंद्र में आयोजित विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन 11 मामलों का समाधान हुआ। परिवार न्यायालयों से 22 मामले मध्यस्थता केंद्र को भेजे गए थे। अन्य मामलों में बातचीत जारी है। डालसा...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 18 June 2025 11:17 PM

रांची। मध्यस्थता केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन बुधवार को 11 मामलों को सुलझाया गया। परिवार न्यायालयों से कुल 22 मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केंद्र को प्राप्त हुए थे। अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है, इसलिए वे मामले विशेष मध्यस्थ के पास अगले स्तर की सुनवाई के लिए लंबित है। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा कि मध्यस्थ एवं अधिवक्तागण वादों के निस्तारण में एक-दूसरे का सहयोग भी कर रहे हैं, ताकि वादकारियों को किसी तरह का परेशानियों का सामना न करना पड़े और ससमय वादों का निस्तारण किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।