केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री आज करेंगे खलारी का दौरा
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को खलारी का एकदिवसीय दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे राय निर्मल चौक पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद वह डकरा ऑफीसर्स क्लब में विश्राम करेंगे और फिर खलारी,...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 12 June 2025 08:51 PM

खलारी, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची संसद संजय सेठ एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को खलारी आएंगे। सुबह 11 बजे राय निर्मल चौक पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राय चौक पहुंचेंगे। डकरा ऑफीसर्स क्लब में विश्राम के बाद मोहन नगर होते हुए खलारी, बाजारटांड़ और मैक्लुस्कीगंज पहुंचेंगे। यह जानकारी भाजपा के खलारी मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।